पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आठ कॉलोनियों आलनपुर में फिर टूटेगी पानी की लाइन

आठ कॉलोनियों आलनपुर में फिर टूटेगी पानी की लाइन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | सवाई माधोपुर

जिलामुख्यालय पर शहर एवं बजरिया के बीच अनाज मंडी रोड पर दोनों तरफ बसी काॅलोनियों के लोग पिछले 20 दिन से पेयजल के लिए परेशान है। कारण है मार्ग पर चल रहे काम के कारण बार-बार पेयजल लाइन का टूटना। लोग टूटी लाइनों को ठीक कर पानी का जुगाड़ भी कर रहे हैं, लेकिन अब जलदाय विभाग खुद ही कुछ दिनों में दुबारा इन लाइनों को तोड़ने वाला है।

शहर बजरिया लिंक रोड पर हम्मीर सर्किल से अस्पताल के बीच के मार्ग पर आठ बड़ी कालोनी एवं आलनपुर बस्ती है। यहां पेयजल लाइन लिंक रोड के किनारे से निकल रही है। इन दिनों मार्ग को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। इस कारण जेसीबी से खुदाई के कारण जहां मुख्य लाइन बार बार टूट रही है। साथ सप्लाई लाइन एवं उससे जुड़ी उपभोक्ताओं की लाइनें टूट गई है।

पेयजल लाइन टूटने के कारण खुदाई वाले स्थान पर पानी भर जाता है और सप्लाई बंद होने के साथ ही वहां भरा गंदला गंदा पानी वापस लाइन में चला जाता है, जो अगले दिन सप्लाई के साथ घरों में पहुंच रहा है। इस मार्ग पर सड़क का काम शुरू होने से पहले जलदाय विभाग को लाइन डालनी थी। सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया, लेकिन जलदाय विभाग ने लाइन नहीं डाली। ऐसे में अब जब सार्वजनिक निर्माण विभाग खुदाई के लिए लोगों की लाईन तोड़ चुका है और लोग उसे जुड़वा चुके हैं, लेकिन इन उपभोक्ताओं को एक बार फिर जलदाय विभाग द्वारा की जाने वाली खुदाई के कारण आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

जलदाय विभाग के अधिकारियों के अनुसार वे समय पर नई लाइन नहीं डाल पाए। ऐसे में कुछ ही दिनों में नई लाईन डालने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए दुबारा खुदाई की जाएगी। इस खुदाई में एक बार फिर लोगों की सभी लाइन टूट जाएगी और लोगों को पुरानी लाइन से कनेक्शन कटवा कर नई लाईन में जुड़वाना पड़ेगा। खुदाई के कारण अब तक लगभग 300 लोगों की निजी लाईन टूट चुकी है, आठ कालोनियों में इसी मार्ग से पानी की जाता है, पिछले 20 दिनों से लोगों को गंदा पानी मिल रहा है।

जीआई पाइप नहीं आए अभी तक

^हममानते हैं कि लाईन डालने में देरी हो गई है। सड़क की खुदाई के कारण लोगों की एवं जलदाय विभाग की लाइनों को बहुत नुकसान हुआ है, लेकिन विभाग को आगे से जीआई पाइप की सप्लाई नहीं मिलने के कारण समय पर काम नहीं हो पाया है। दो चार दिन में पाइप आने के साथ ही नई लाईन के लिए खुदाई का काम शुरू हो जाएगा। यह सही है कि नई लाईन के लिए होने वाली खुदाई के कारण इस मार्ग के सभी लोगों की कनेक्शन लाइन टूट सकती है। यहां के उपभोक्ताओं को दुबारा नई लाईन में कनेक्शन करवाने पड़ेंगे। एम.पी.वर्मा, एक्सीएन पीएचडी

खबरें और भी हैं...