151 कलशों से निकाली जाएगी शोभायात्रा
सवाई माधोपुर | सनाढ्यब्राह्मण समाज की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन के अवसर पर दस मार्च को सुबह आठ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। रविवार को श्री किशन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 151 कलशों की शोभायात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही विवाह पंजीयन की संख्या बढ़ाने की बात कही गई। बैठक में हनुमान शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, हेमराज शर्मा, गोकुल चंद शर्मा, गणेश प्रसाद शर्मा, अमित शर्मा, श्रीराम शर्मा, बंटी शर्मा, बनवारी लाल शर्मा सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।