पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो पक्षों में हथियार चले 10 घायल, तीन रेफर

दो पक्षों में हथियार चले 10 घायल, तीन रेफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरावंडाकलां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोसरा के छारेटा गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें दोनों ही पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर बहरावंडा कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडार में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया तथा एक पक्ष के तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए सामान्य चिकित्सालय सवाईमाधोपुर के लिए रेफर कर दिया।

बहरावंडा कलां थानाधिकारी केशव देव जाटव ने बताया कि झगड़े में एक पक्ष के रामफूल जाट, शंभू जाट, मदनमोहन जाट, विद्याधर जाट, शिवधर जाट, कन्हैया जाट घायल हुए है। वहीं दूसरे पक्ष के कैलाश, चिरंजी, बलवीर तथा महावीर घायल हुए हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडार में भर्ती करवाया गया है। इनमें से एक पक्ष के रामफूल, शंभू, मदनमोहन आदि की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सवाईमाधोपुर रेफर कर दिया है। थानाधिकारी ने बताया कि झगड़े के पीछे क्या वजह रही है उसके बारे में अभी तक दोनों ही पक्षों के लोगों ने कुछ भी नहीं बताया है। मामले की जांच की जा रही है।

पिकअपकी टक्कर से बालक जख्मी

सवाई माधोपुर | आवासनमंडल में पानी सप्लाई करने वाली पिकअप की टक्कर से एक बालक घायल हो गया। बच्चे के पिता अमित कुमार जैन ने बताया कि सुबह सात बजे अंश जैन घर के सामने खेल रहा था। इस दौरान पानी की सप्लाई करने वाली पिकअप ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। वहीं टक्कर लगने के बाद पिकअप चालक पिकअप को मौके पर ही छोड़कर वहां से फरार हो गया। घटना का पता लगने पर आसपास के लोगों द्वारा अंश को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बालक को जयपुर रेफर कर दिया।

खंडार. सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र में घायलों का उपाचर करते चिकित्सक।