पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सवाई माधोपुर| भारतविकास परिषद और सिंधी समाज सवाई माधोपुर के

सवाई माधोपुर| भारतविकास परिषद और सिंधी समाज सवाई माधोपुर के

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| भारतविकास परिषद और सिंधी समाज सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आवासन मंडल के झूलेलाल मंदिर में रक्तदान शििवर का आयोजन किया गया। मंदिर के 26वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर के मुख्य अतििथ एडीएम ईश्वरसिंह राठौड़ थे। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख जगदीश हेमनानी, नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर सिंहल, पूज्य सिंधी समाज के संरक्षक ठाकुरदास सिंधी वििशष्ट अतििथ थे। शिविर की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश जैलिया ने की। शिविर में करीब 142 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

पाठशालाअधिवेशन आज से

सवाई माधोपुर | मुनिसुधासागरजी महाराज के सान्निध्य में आदिनाथ दिगंबर जैन मन्दिर (नसिया जी) दादाबाड़ी, कोटा में 27 28 सितंबर को दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति पाठशाला का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन होगा। सकल दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि पाठशाला प्रभारी प. सुनील जैन, शास्त्री के नेतृत्व में दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति पाठशाला सवाई माधोपुर के 35 विद्यार्थी इस अधिवेशन में भाग लेकर मुनि सुधासागरजी का मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। साथ ही अधिवेशन के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी कला का प्रदर्शन भी करेंगे।

रामके आदर्श प्रेरणादायी

सवाई माधोपुर | बाबाभतृहरि विकास ग्रामीण सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में नवरात्र के अवसर पर रणथंभौर रोड मक्खन ग्रुप फार्म हाउस पर चल रही श्रीरामचरित मानस कथा में शुक्रवार को कथावाचक साध्वी प्रियंका भार्गव ने कई रोचक प्रसंग सुनाए। उन्होंने राम के आदर्श को प्ररेणादायी बताते हुए उनका अनुसरण करने की बात कही। प्रवक्ता विमलेश पाराशर ने बताया कि कथा के दूसरे दिन ट्रस्ट प्रबंधक न्यासी मक्खनलाल मीणा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने रामचरित मानस की पूजा अर्चना की तथा कथावाचक सुनाई जा रही कथा का श्रवण किया।

एकसाल से शुरू नहीं हुआ सीसी रोड का काम

बौंली| पंचायतसमिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोडयाई में एक साल पहले स्वीकृत हुई विधायक विकास कोष की राशि का उपयोग अभी तक भी नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि तत्कालीन विधायक नवल किशोर मीणा ने कोडयाई में गालदकलां रोड से जगराम मीणा जमादार के मकान तक सीसी रोड निर्माण के लिए दो लाख की अभिशंसा की थी। इस पर