कालो नाग लपेटा खावे रे तेजाजी दरबार..
कस्बेमें नवरात्र स्थापना पर रामावि परिसर में गांव मे भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। आयोजन समिति के कालूराम मीणा ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से कलाकारों का माला पहनाकर स्वागत कर किया गया। मंच संचालन युकां अध्यक्ष कुंजीलाल मीना ने किया। कार्यक्रम में कई गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुतियां दी। चकेरी गायक कलाकार मेघराज ने कालो नाग लपेटा खाव रे तेजाजी दरबार गीत की प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे तथा नाचने पर मजबूर हो गए। साथ ही हास्य कलाकार नानक छैला ने कई चुटकुले सुनाकर श्रोताओं को खूब हंसाया। कार्यक्रम में जयपुर की नृत्य कलाकारा काजल पायल ने नृत्य कर दर्शकों का मन मोहा। कार्यक्रम में आस पास के पीपलदा, मलारना चौड़, चेनपुरा, सुंदरपुर, गालदकलां, टोण्ड, कानलोदा, बरियारा आदि गांवों के सैकड़ों महिलाएं तथा पुरुषों ने भाग लिया।
पददंगल संस्कृति के परिचायक
चौथ का बरवाड़ा| बलरियापंचायत के रूपनगर गांव में शुक्रवार को कन्हैया पद दंगल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पद दंगल को देखने के लिए बड़ी संख्या मे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पद दंगल मे दूरदराज से आए मेडियों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक रचनाओं से लोगों को भक्ति रस में डुबोए रखा। इस अवसर पर आए अतिथियों ने पद दंगलों को संस्कृति के परिचायक बताते हुए इनके आयोजनों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।
पद दंगल की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। पद दंगल में आई पार्टियों ने धार्मिक एवं लोकगीतों से लोगों को पौराणिक कथाएं सुनाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधान आशा मीना ने कहा कि पद दंगल से हमें पुरानी संस्कृति को जानने मे मदद मिलती है। साथ ही लोग धर्म से जुड़ते है। दंगल में बडी़ संख्या में दूर दराज से लोग पहुंचे। शाम को लोगों मे प्रसादी का वितरण किया गया।
सामवेदपारायण ने यज्ञ में दी आहुतियां
सवाई माधोपुर| आर्यसमाज मंदिर में चल रहे सामवेद पारायण यज्ञ में चौथे दिन भी यजमानों ने यज्ञ में आहुतियां दी। महिला मंडल एवं बालिकाओं की रंगोली प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दोपहर में वेदकथा को संबोधित करते हुए सविता आर्य ने कहा कि ईश्वर सुख प्रदान करने वाला है। व्यक्ति को इसके लिए नियमों का पालना करना चाहिए। इस मौके पर कई प्रसंग भी सुनाए।
देवालयोंमें दिनभर लगा रहा भक्तों का तांता
बौंली| कस्बे