भए प्रकट कृपाला दीन दयाला की स्तुति
सवाई माधोपुर| श्रीविजयेश्वरनवयुवक रामलीला मंडल के तत्वावधान में मानटाउन क्लब में चल रही रामलीला में गुरुवार को श्रीराम भगवान के अवतार होने सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला स्तुति के साथ भगवान श्रीराम का अवतार हुआ। महामंत्री लालचंद गौतम ने बताया कि मंचन में पृथ्वी की पुकार, राजा दशरथ ने यज्ञ करवाना, श्रीराम के अवतार के लिए उत्सव लीला की गई। इस अवसर पर भगवान की झांकी भी सजाई गई। रामलीला को देखने के लिए दूर दूराज से भी काफी लोग आए। इसी प्रकार नगर रामलीला मंडल समिति शहर की ओर से भगवान की लीलाओं का मंचन किया गया। प्रवक्ता रामावतार जैमनी ने बताया कि रामलीला में भरत का अयोध्या आगमन, भरत कैकई संवाद, श्रीराम भरत मिलाप, चरण पादुकाएं स्थापित करने, इंद्र पुत्र जयंत द्वारा परीक्षा लेने आदि की लीलाओं का मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए काफी लोग आए।
शिवकथामें बताया शिव भक्ति का महत्व
भगवतगढ़| शिवकी महिमा अनन्त है। भगवान शिव भक्तों की पुकार सुनकर मदद के लिए दौड़े चले आते है। ये बात झोपड़ा में चल रही शिवमहापुराण कथा के दूसरे दिन कथावाचक आचार्य रमाकांत शर्मा ने उपस्थित श्रोताओं से कही। कथावाचक ने कहा कि शिव ही सत्य है तथा शिव नाम ही सुंदर है। शिव में ही पूरा ब्रह्मांड समाया हुआ है। कथा में शिव विवाह का प्रसंग सुनाते हुए कथावाचक ने सती एवं पार्वती से विवाह की कथा सुनाई। कथा में उन्होंने सती द्वारा अपने पिता के यहां जाने की जिद करने तथा वहां शिव का अपमान देखकर अपने प्राणों का उत्सर्ग करने का प्रसंग सुनाकर शिव महिमा का बखान किया। इस मौके पर सैकड़ों भक्तजनों ने उपस्थित रहकर कथा श्रवण का आनंद लिया। अपराह्र चार बजे आरती एवं प्रसाद वितरण िकया।