पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बकाया राशि वसूली के िलए सख्त कार्रवाई के िनर्देश

बकाया राशि वसूली के िलए सख्त कार्रवाई के िनर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरपूनम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकिंग समन्वय/समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने सरकार द्वारा प्रायोजित कल्याणकारी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति में सहयोग करने, भामाशाह योजना के लिए पात्र लोगों के खाते समय पर खुलवाने, बैंकों की बकाया राशि वसूली के लिए राजस्व अधिकारियों से समन्वय कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबन्धक ओ.पी.मीना ने जिले में बैंकिंग व्यवसाय बैंकों की ऋण जमानुपात, प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र, प्रत्यक्ष कृषि ऋण, कमजोर वर्ग को ऋण उपलब्ध करवाने की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में वार्षिक साख योजना, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति निगम की योजनाओं, स्वयं सहायता समूहों का बैंक लीकेज, किसान क्रेडिट कार्ड, भामाशाह योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, संयुक्त दायित्व समूह, बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, सारथी आदि बिन्दुओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। भारतीय रिजर्व बैंक के एजीएम डी भट्टाचार्य ने बकाया वसूली की कार्य योजना तथा निर्धारित लक्ष्य से कम ऋण जमानुपात वाले बैंकों को आवश्यक निर्देश दिए।





बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद लाला राम मीना, एसबीबीजे के एजीएम अनिल कुमार टांक, बैंक ऑफ बड़ौदा के उप क्षेत्रीय प्रबन्धक एमपी शर्मा, नाबार्ड सहित बैंकों एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

सवाई माधोपुर. जिलास्तरीय बैंकिंग समन्वय समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी।