दो करोड़ मंे बनेगा अभिभाषक चैंबर
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर
जिलान्यायालय परिसर में शुक्रवार को अभिभाषक चैंबर का शिलान्यास बतौर मुख्य अितथि राजस्थान उच्च न्यायालय के जज महेश चंद शर्मा ने िकया। विशिष्ट अतिथि एडीएम ईश्वर सिंह राठौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीजे सोनिका राजपुरोहित ने की।
अतिथियों ने अधिवक्ताओं के लिए बनने वाले चेंबर निर्माण के लिए शिलान्यास किया। इस अवसर पर अतिथियों एवं वक्ताओं ने कहा कि लगभग दो करोड़ की लागत से बनने वाले अधिवक्ता चेंबर से अधिवक्ताओं को बैठने का स्थान तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। अधिवक्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया तथा अपनी समस्याएं रखी।
मुख्य अतिथि ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन को कहा। बार एसोसिएशन की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
सवाई माधोपुर. अभिभाषकोंके चेम्बर के शिलान्यास के अवसर पर मंचासीन अतिथि।