पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सवाई माधोपुर | राजकीयकन्या कॉलेज में शुक्रवार को नव आगंतुक

सवाई माधोपुर | राजकीयकन्या कॉलेज में शुक्रवार को नव आगंतुक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | राजकीयकन्या कॉलेज में शुक्रवार को नव आगंतुक छात्राओं के स्वागत के अवसर पर फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें शिखा खंडेलवाल को मिस फ्रेशर, इशिता खंडेलवाल को प्रथम रनर अप लीना पाटोदिया को द्वितीय रनर अप के रुप में चुना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज जैन, विशिष्ट अतिथि के रुप में मुकेश अग्रवाल एवं चेतन अग्रवाल तथा अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. हरलाल मीणा ने की। छात्रासंघ अध्यक्ष समीक्षा अग्रवाल ने बताया कि छात्रा प्रियंका शर्मा द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया। उसके पश्चात नेहा तिवारी मोनिका द्वारा फिल्मी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। समारोह में ब्यूटी विद ब्रेन की अवधारणा पर मिस फ्रेशर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके तहत समग्र व्यक्तित्व बौद्घिक परीक्षण के आधार पर शिखा खंडेलवाल को मिस फ्रेशर चुना गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्राओं से शैक्षणिक कार्यक्रमों के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया।

शिखा खंडेलवाल बनी मिस फ्रेशर