छात्रों ने किया पौधरोपण
छात्रों ने किया पौधरोपण
सवाई माधोपुर | धराजनसेवा के तत्वावधान में लहसोड़ा के राउमावि एवं शुभम पब्लिक विद्यालय में छात्रों ने पौधरोपण किया। संस्था निदेशक हरफूल मरमट ने सभी छात्रों से पौधरोपण करवाकर पर्यावरण जागरूकता की जानकारी दी। संस्थान के समन्वयक शिवचरण कुशवाह ने कहा कि प्रकृति को बचाने के लिए सभी को पौधरोपण करना चाहिए।
जिपमें सांसद कल लेंगे अिधकािरयों की बैठक
सवाई माधोपुर| सांसदसुखबीर सिंह जौनापुरिया 15 दिसंबर को जिले के कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। खेड़ला ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष रामलखन गुर्जर ने बताया कि सांसद दोपहर दो बजे जिला परिषद सवाई माधोपुर में अधिकारियों की बैठक लेंगे, जिसमें सड़क एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
ताजिए20 21 को
चौथ का बरवाड़ा| कस्बेमें हजरत इमाम हुसैन के 40वें पर 20 दिसंबर को रात्रि एवं 21 को दिन में ताजिए निकाले जाएंगे। इस अवसर पर बाहर से अखाड़ा उस्ताद लाक एवं डांड पट्टों का करतब दिखाएंगे। साथ ही मुख्य बाजार में समारोह होगा।
सम्मानसमारोह 21 को
सवाई माधोपुर| सैनीनवयुवक मंडल की ओर से समाज का प्रतिभावान सम्मान समारोह 21 दिसंबर को दामोदरजी मंदिर प्रांगण में दोपहर बारह बजे होगा। यह जानकारी अध्यक्ष मनमोहन सैनी ने दी।