पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधूरा नाला पूरा बनाने की मांग, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

अधूरा नाला पूरा बनाने की मांग, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नर्बदाग्रामीण विकास एवं जनकल्याण सेवा संस्थान शहर शाखा कार्यालय के महाप्रबंधक गोविंद सहाय वर्मा ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर रैगर मोहल्ले में बने नाले को आगे तक बनाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नप द्वारा वार्ड नंबर 28 रैगर मोहल्ले में रामविलास चौरातिया से लेकर हजारी पहलवान के मकान तक नाले का निर्माण करवाया गया है, जो पीरू लाल के मकान तक बनना आवश्यक है। यदि नहीं आगे नहीं बनता है तो सारी गंदगी खुले में फैल जाएगी, जिससे आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने नप आयुक्त से पीरू लाल के मकान तक नाले का निर्माण करवाने की मांग की है।