पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास में सियासत, ये कैसा सुशासन

विकास में सियासत, ये कैसा सुशासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर

भाजपासरकार की विफलताएं गिनाने के लिए शनिवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

पूर्व केंद्रीय नमाेनारायण मीणा ने कहा कि भाजपा सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। प्रदेश में अराजकता के चलते समाज के हर तबके में आक्रोश पनपा है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने सत्ता में आते ही पिछली गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद दिया। वृद्धावस्था पेंशन, नि:शुल्क दवा एवं मेट्रो जैसी योजनाओं को समीक्षा के नाम पर बंद करने की साजिश कर रही है। पूर्व संसदीय सचिव रामकेश मीणा ने सरकार को जनविरोधी बताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा पिछली सरकार की स्वीकृत योजनाओं और विकास कार्यों को रोका जा रहा है। धरने के बाद कांग्रेस पदाधिकारी कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। यहां भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया।

बौंली|एकओर जहां भारतीय जनता पार्टी ने 13 दिसंबर को सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर जश्न मनाया, वहीं कांग्रेस ने इस दिन को सरकार के विरोध दिवस के रूप में मनाया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संतोष स्वामी ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को सुबह 11 बजे श्रीखेडापति बालाजी परिसर स्थित फ्रेंडस क्लब मैदान में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश की सरकार को जन विरोधी बताते हुए जनता का शोषण करने वाली सरकार बताया।

मलारनाडूंगर| भाजपासरकार के एक साल होने पर उसको विफल बता कांग्रेस ने काला दिवस मनाया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उप जिला कलेक्टर द्वारा राज्यपाल के नाम सरकार की विफलता को लेकर ज्ञापन सौंपा। अकरम बुनियाद के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के एक साल के दौरान अस्पतालों में फ्री दवाई उपलब्ध नहीं, बेरोजगारों एवं किसानों पर हक मांगने पर लाठी चार्ज किया गया, महिलाओं पर अत्याचार बढ़े, 15 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने की बात बेमानी निकली।

सवाई माधोपुर. कलेक्ट्रेटके सामने धरने पर बैठे कांग्रेसजन संबोधित करती मंजू शर्मा।