पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लक्ष्य पूरे नहीं हुए तो मिलेगा नोटिस

लक्ष्य पूरे नहीं हुए तो मिलेगा नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्य पूरे नहीं हुए तो मिलेगा नोटिस

बौंली| चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में ब्लॉक के सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों, एएनएम एवं जीएनएम की बैठक ब्लॉक सीएमओ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में बताया कि टीकाकरण नवंबर माह तक आबंटित 68 प्रतिशत लक्ष्य पूरा नहीं करने वालों को नोटिस दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि परिवार कल्याण कार्यक्रम का दिसंबर माह तक 60 प्रतिशत लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए। ब्लॉक सीएमओ डॉक्टर बत्तीलाल मीणा ने बताया कि बैठक में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी परिवार कल्याण सवाई माधोपुर डॉक्टर कैलाश चंद सोनी ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से परिवार कल्याण कार्यक्रम एवं टीकाकरण की समीक्षा करते हुए उनको आवश्यक निर्देश दिए।

प्रशिक्षणमें मिलेगी रोजगार की जानकारी

नसं. सवाई माधोपुर| राजकीयपीजी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स की ओर से दिए जाने वाले सैन्य एवं पाठ्यक्रम में संरचनात्मक एवं संगठनात्मक स्तर पर बदलाव किए गए हैं। एनसीसी अधिकारी डॉ. ओपी शर्मा ने बताया कि सैन्य प्रशिक्षण में कैडेट्स को कंप्यूटर पर आधारित हाईटेक प्रशिक्षण दिया जाएगा। एनसीसी कैडेट्स के लिए भारतीय सेना की तीनों इकाइयों में भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाकर रोजगार की जानकारी दी जाएगी। शनिवार को कैडेट्स को नागपुर में प्रशिक्षण के लिए रवाना किया गया।

न्यूज़ इनबॉक्स