कलेक्टर चैंबर के बाहर भाजपाइयों का धरना
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर
खंड़ारप्रधान प्रत्याशी के साथ हुई मारपीट की घटना के 4 दिन बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने के विरोध में श्री राजपूत महासभा के पदाधिकारियों ने बुधवार शाम को कलेक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ज्ञापन लेने के लिए यूडीएच मंत्री राजपाल सिंह शेखावत के काफी देर तक कलेक्टर के चैंबर से बाहर नहीं आने से खफा होकर महासभा के पदाधिकारी कलेक्टर के चैंबर के सामने ही धरने पर बैठ गए। बाद में मामला बिगड़ता देख यूडीएच मंत्री के बाहर आने पर उन्होंने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
प्रधान प्रत्याशी के साथ 7 फरवरी को हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने के विरोध में राजपूत महासभा के पदाधिकारी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्टर के कक्ष में यूडीएच मंत्री के साथ बैठे पुलिस अधीक्षक नारेबाजी का शोरगुल सुनकर बाहर आए तथा उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं शांत करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक वापस कलेक्टर के चैंबर में चले गए, लेकिन महासभा के कार्यकर्ता यूडीएच मंत्री को ज्ञापन देने के लिए वहीं रुक गए। इस दौरान कुछ देर इंतजार करने के बाद मंत्री के बाहर नहीं अाने पर वे कलेक्टर के चैंबर के सामने गलियारे में धरना देकर बैठ गए। बाद में मामला बिगड़ता देख मंत्री के बाहर आने पर उन्होंने ज्ञापन सौंपकर दोषी लोगों को गिरफ्तार करने खंड़ार थाना इंचार्ज को निलंबित करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन दिए जाने के दौरान राजपूत महासभा के विरेंद्र सिंह भाया, विजय सिंह, गोविंद सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, शेलेंद्र सिंह, मानसिंह राजावत दिग्विजय सिंह राजावत, रनवीर सिंह, अमोल सिंह जादोन सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।
पुलिसकर्मी को लगाई फटकार : ज्ञापन देने के लिए यूडीएच मंत्री के इंतजार में कलेक्टर के चैंबर के बाहर खड़े राजपूत महासभा के कार्यकर्ता मंत्री के काफी देर तक बाहर नहीं आने से नाराज होकर वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी द्वारा कार्यकर्ताओं को नारेबाजी करने से मना करने पर महासभा के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। इस दौरान महासभा के विरेंद्र सिंह भाया ने पुलिसकर्मी को जमकर फटकार लगाई। स्थिति बिगड़ती देख मानटाउन थानाधिकारी सुमेर सिंह इंदा ने समझाईश कर मामले को शांत करवाया।
बैरवा महासभा ने दी आंदोलन की चेतावनी : खंड़ार विधायक की गाड़ी जलाने की घटना के आराेपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर दलित अधिकार नेटवर्क अखिल भारतीय बैरवा महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि विधायक की गाड़ी जलाने की घटना को 5 दिन बीत चुके है, लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे बैरवा समाज में रोष व्याप्त है। उन्होंने 15 दिवस की समयावधि में कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है।
मलारनास्टेशन की लड़की सवाई में िमली
मलारनाडूंगर| पुलिसथाने में पूर्व में दर्ज एक प्रकरण में पुलिस ने बहला-फुसलाकर ले जाई गई लड़की को दस्तायाब कर लिया है। थानाधिकारी निन्नू सिंह ने बताया लड़की के पिता मथुरा कोली निवासी देवगांव थाना किरसिंगा जिला कालाहनी उड़ीसा हाल गेंगमेन मलारना स्टेशन ने इसी गांव के युवक विक्रम बंजारा के खिलाफ उसकी लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया था। साथ ही लड़की के साथ दो तोला सोना दस हजार रुपए भी ले जाने का रिपोर्ट दी थी। इस पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मुखबिर की सूचना पर लड़की को सवाई माधोपुर से बरामद कर लिया।
सवाई माधोपुर. खंडारविधायक की गाड़ी जलाने के आरोपियों को गिरफ्तार करने संबंधित एसएचओ को हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर के चैंबर के सामने धरने पर बैठे भाजपा के कार्यकर्ता।