जिला परिषद सदस्य ने निकाला विजयी जुलूस
बालेर| जिला परिषद के वार्ड नंबर बीस से निर्वाचित विजय लक्ष्मी का उनके समर्थकों द्वारा कस्बे सहित क्षेत्र की कोसरा, कुरेड़ी, बिचपुरी गूजरान, क्यारदा, खिदरपुर, जादौन, डूंगरी, भूरी पहाड़ी, तलावड़ा सहित कई गांवों में विजयी जुलूस निकाला गया। स्थानों पर उनका स्वागत किया गया।
प्रधानतथा सदस्यों का सम्मान समारोह आज
सवाई माधोपुर| सवाईमाधोपुर पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान सूरजमल बैरवा का कुंडेरा आगमन पर 12 फरवरी को सुबह दस बजे विजयी जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों का सम्मान समारोह कुंडेरा में ही आयोजित किया जाएगा।