- Hindi News
- अभासि सेवा फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले के दो शिक्षकों का चयन
अभासि सेवा फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले के दो शिक्षकों का चयन
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर
अखिलभारतीय सिविल सेवा फुटबॉल प्रतियोगिता 2014-15 चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 20 से 27 फरवरी तक आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग से सवाई माधोपुर जिले के दो शारीरिक शिक्षकों का चयन हुआ है। ये दोनों शिक्षक पूर्व में भी संतोष ट्रॉफी में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। जानकारी के अनुसार चेन्नई में होने वाली इस फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान से विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों तथा कर्मचारियों का खिलाड़ी के रूप में चयन किया जाता है। शिक्षा विभाग की ओर से राजस्थान की टीम में तीन शारीरिक शिक्षकों को शामिल किया गया है। इनमें से दो शारीरिक शिक्षक सवाई माधोपुर में से तथा एक अलवर जिले से शामिल हुआ है। सवाई माधोपुर जिले से राउप्रावि पीपलवाड़ा के शारीरिक शिक्षक इस्लामुद्दीन खान तथा राउमावि साहूनगर के शारीरिक शिक्षक कैलाश सेन का चयन हुआ है। वहीं अलवर जिले से रामावि केरवावाल के शारीरिक शिक्षक सुरेश सैनी को शामिल किया गया है। संतोष ट्रॉफी खेल चुके हैं दोनों शारीरिक शिक्षक: राजस्थान की फुटबॉल टीम शामिल होने वाले जिले के दोनों शारीरिक शिक्षक संतोष ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। इसके अलावा भी इन दोनों ने पूर्व में कई बार राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की कई फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया है। साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा हर वर्ष आयोजित होने वाली शिक्षक फुटबॉल प्रतियोगिता में भी इन दोनों खिलाड़ियों का नाम शामिल होता है। चेन्नई में खेली जाने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता में जयपुर से सतीश कुमार (मैनेजर), रामबाबू स्वर्णकार (कप्तान), कन्हैयालाल, मनोहरलाल, प्रशांत कुमार, गिरीश कुमार, कमलेश, दिनेश, अशोक, मनोहरलाल, अनिल कुमार, सवाई माधोपुर से इस्लामुद्दीन खान, कैलाश, अलवर से सुरेश सैनी, ओमप्रकाश, कोटा से जगदीश शर्मा, शिवपाल, संजय कुशवाहा तथा वीरमान को शामिल किया गया है।
आत्मरक्षाप्रशिक्षण शिविर
सवाई माधोपुर: राबामाविखिलचीपुर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। प्रधानाध्यापिका सुनीता बसवाल ने बताया कि यह शिविर बीस फरवरी तक जारी रहेगा।