पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिनालयों में जिनेंद्र देव का अभिषेक

जिनालयों में जिनेंद्र देव का अभिषेक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर

जैनधर्म के सातवें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक एवं आठवें तीर्थंकर भगवान चन्द्रप्रभु का केवल्य ज्ञान कल्याणक सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा बुधवार को भक्ति भाव से मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित जिनालयों में धार्मिक आयोजनों की धूम रही।

सकल दिगम्बर जैन के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि फाल्गुन कृष्णा सप्तमी बुधवार को सुबह शहर स्थित सुपाश्र्वानाथ दिगम्बर जैन (भुसाबड़ियान) मन्दिर में मंत्रोच्चार के साथ जयकारों के बीच जिनेन्द्र देव का अभिषेक कर भगवान सुपार्श्वनाथ की अष्टद्रव्यों से पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान निर्वाण कांड भाषा का सामूहिक उच्चारण एवं आसित फागुण सातय पावनो, सकलकर्म कियो छय भावनों। गिरि समेदथ की षिवजातु है, जजत ही सब विघ्न विलातु है के उच्चारण के बाद मोक्ष के प्रतीक स्वरूप निर्वाण लाडू चढ़ाया गया और भगवान सुपार्श्वनाथ की आरती की गई। पूरा मन्दिर प्रांगण सुपार्श्वनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

इसी प्रकार 8वें तीर्थंकर भगवान चन्द्रप्रभु के केवल्यज्ञान कल्याणक के मांगलिक अवसर पर साहूनगर स्थित चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर तथा शहर स्थित अग्रवाल दिगम्बर जैन चन्द्र प्रभु नसिया मन्दिर चन्द्र सागर दिगम्बर जैन मन्दिर में मूल नायक प्रतिमा के अभिषेक, शान्तिधारा, पूजा-अर्चना के विशेष धार्मिक आयोजन हुए।

आचार्यकंचनसागरजी ने किया धर्म सभा को संबोधित

इसअवसर पर आलनपुर स्थित दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी प्रांगण में आचार्य कंचन सागर ने धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन पानी जैसा उज्जवल है। जीवन में कर्म के द्वारा सुख और दुख की प्राप्ति होती है। मनुष्य को पर्याय पाकर के अच्छे कार्य करना चाहिए, जिससे स्वयं को भी सुख की प्राप्ति हो और संसार के अन्य जीवों को भी सुख की प्राप्ति हो।

तीर्थंकर भगवानों के कल्याणकों के अवसर पर शहर स्थित सुपाश्र्वानाथ दिगम्बर जैन (भुसाबड़ियान) मन्दिर में जयंत कासलीवाल, प्रशांत कासलीवाल, शकुंतला चौधरी, चित्रा कासलीवाल, रेखा बाकलीवाल, अग्रवाल दिगम्बर जैन चन्द्र प्रभु नसिया मन्दिर में सुगनचंद छाबड़ा, गुंजन श्रीमाल, आशीष छाबड़ा, ज्योति जैन, विमलेश श्रीमाल, चन्द्र सागर मन्दिर में रमेश छाबड़ा, साहू नगर स्थित चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर में पदम विलाला, मुरारी लाल जैन, रवि जैन, कमलेश पल्लीवाल, सुशीला जैन, शारदा जैन, संतरा जैन आदि गणमान्य महिला-पुरूष मौजूद थे।

भागवतकथा आज से

छाण| बहरावंडाखुर्द में गुरुवार से पाली रोड पर भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। अमन चौधरी ने बताया कि सुबह मुख्य बाजार में स्थित कुएं से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी, पुलिस चौकी, बस स्टैंड होते हुए पाली रोड पहुंचेगी। कथा का वाचन ब्रजबालिका मुरलिका द्वारा किया जाएगा।

चकेरीमें कन्हैया पद दंगल

चकेरी| कस्बेमें कन्हैया पद दंगल का आयोजन 12 फरवरी को होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरपीएफ अजमेर के एसपी किशनसहाय मीना तथा अध्यक्षता नवनिर्वाचित सरपंच रामा देवी मीणा करेंगी। मेघराज मेडिया ने बताया की दंगल में सरमथुरा, सुन्दरी, एंडा, जस्टाना, चकेरी आदि गांव की गायन पार्टिया भाग लेंगी।

शिवपरिवार प्राण प्रतिष्ठा

भगवतगढ़| निकटवर्तीग्राम धमूण में शिव सेवा समिति के तत्वावधान एवं शिवकरण दास महाराज के सानिध्य में चल रहे शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं भागवत कथा में बुधवार को भक्त सरिता के साथ कई कार्यक्रम हुए।

आयोजन समिति के अनुसार शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रतिमाओं का अभिषेक एवं अन्य कार्यक्रम हुए।

भागवत कथा शुरू

चौथका बरवाड़ा| कस्बेमें सब्जी मंडी के पास भागवत कथा का आयोजन बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर पूरे गांव में बैंडबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ। इसमें विद्वानों ने धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से धर्म के मार्ग पर चलने का आग्रह किया। भागवत कथा की शुरूआत कलश यात्रा के लिए कलश धारण करने वालों ने बोली लगाकर की। इसके बाद पूरे गांव में भागवत गीता को सिर पर धारण कर बैंडबाजों के साथ जूलुस निकाला गया। कलश यात्रा का कस्बे में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। गांव में जूलुस निकालने के बाद यात्रा वापस कथास्थल पर पहुंची। यहां पर कथाचाचक पंडित बाल व्यास महाराज ने धर्म के बारे में बताया। मानव को हमेशा धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। धर्म के मार्ग पर चलने से मानव की जीवन में संतुष्टि रहती है। इस अवसर पर उन्होंने भागवत गीता के कई श्लोक पढ़कर सुनाए। साथ ही कई कथाओं के माध्यम से लोगों को धर्म का मार्ग अपनाने के लिए अनुग्रहित किया। इबड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया।

चौथ का बरवाड़ा. भागवतके शुभारंभ अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।