अस्पताल के ऊपर हाइटेंशन लाइन
सवाई माधोपुर| सामान्यचिकित्सालय में पार्किंग के ठीक सामने हाईवोल्टेज बिजली लाइन के तार भवन की छत के ठीक कोने से गुजर रहे हैं। पार्किंग संचालित कर्मियों का कहना है कि छत पर उछल कूद करते बंदर पूर्व में इन तारों की चपेट में चुके हैं। ऐसे में लोगों को भी इन तारों से हादसे की आंशका बनी रहती है। दूसरी बात यह है कि भवन के ठीक काेने से होकर गुजर रहे बिजली लाइन के ये ही तार पार्किंग में लगे पेड़ों को छूते हुए निकल रहे हैं। ऐसे में थोड़ी सी तेज हवा में तारों के टकराने से अथवा पेड़ में करंट लगने से किसी प्रकार का हादसा हो सकता है। लोगों के अनुसार बिजली निगम को इन तारों को भवन से दूर एक तरफ हाेते हुए निकलवाने चाहिए तथा पेड़ की टहनियों को कटवाकर करंट प्रवाहित तारों से लोगों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाना चाहिए।