पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजाद मीणा ने गणेशजी को लगाया सवामणि का भोग

आजाद मीणा ने गणेशजी को लगाया सवामणि का भोग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भामाशाहमक्खनलाल मीणा के भतीजे आजाद मीणा ने मोरपा सरपंच बनने के बाद बुधवार को रणथंभौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शन कर सवामणि का भोग लगाया। विमलेश पाराशर ने बताया कि बुधवार को सुबह मोरपा सरपंच आजाद मीणा अपने समर्थकों के साथ दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शनों के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने सवामणि का भोग लगाकर गणेशजी की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र में खुशहाली एवं शांति की कामना की।

विकासअधिकारी ने की जनसुनवाई

हिंदूपुरा| बौंलीपंचायत समिति के विकास अधिकारी विजय सिंह द्वारा बुधवार को गोद ली गई बस्ती के ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई तथा अधिकारियों को उनके निराकरण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए।