पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए काढ़ा पिलाने का कार्य जारी

स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए काढ़ा पिलाने का कार्य जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर

सामान्यचिकित्सालय सवाई माधोपुर की आयुर्वेद इकाई की ओर से राबाउप्रावि आवासन मंडल की छात्राओं को स्वाइन फ्लू, डायरिया, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि बीमारियों के लक्षण तथा इनके बचाव के बारे में बताया गया। आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. बृजबल्लभ शर्मा ने करीब 55 छात्राओं तथा 55 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका निर्मला शर्मा, कंपाउंडर गोवर्धनलाल, बाबूसिंह आदि ने सहयोग किया। इसी प्रकार राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय सवाई माधेपुर के तत्वावधान में शहर स्थित श्रीचंद्रसागर दिगंबर जैन स्कूल तथा मदरसे में करीब 224 को स्वाइन फ्लू सहित अन्य बीमारियों के बचाव के लिए काढ़ा पिलाया गया तथा इनके लक्षण एवं रोकथाम के बारे में जानकारियां दी। इसी क्रम में बंसल होम्योपेथिक स्टोर के सौजन्य से सेंट एंसलमस् इंग्लिश स्कूल में स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए डॉ. महेंद्र बैरवा द्वारा करीब डेढ़ सौ बच्चों को दवा पिलाई गई।

कलनगर पालिका भवन में पिलाया जाएगा काढ़ा : श्रीजैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा शहर सवाई माधोपुर की ओर से मुनि रमेशकुमारजी तथा मुनि हेमराजजी के प्रेरणा से 13 फरवरी को सुबह 11 बजे शहर नगर पालिका भवन पर लोगों को स्वाइन फ्लू सहित अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए आयुर्वेद विधि से तैयार काढ़ा पिलाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए नरेंद्र झंडेवाले ने बताया कि यह कार्यक्रम जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय सवाई माधोपुर के संरक्षण में होगा।

मलारनाडूंगर : कस्बेके राजकीय प्राथमिक विद्यालय नम्बर दो में यूनानी दवाखाना के कम्पाउंडर हंसराज जोशी तथा परिचारिका गीता शार्मा द्वारा छात्रों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया गया। जोशी ने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचने के लिए स्कूल के बालकों को लोंग, मुलेठी, नीम गिलोय, काली मिर्च, तुलसी के पत्तों से तैयार किया काढ़ा पिलाया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान अब्दुल मन्नान, मुस्तफा खान आदि लोग भी मौजूद थे।

कुस्तला: कस्बेके राबामावि के छात्राओं को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेदिक औषधायल की ओर से काढ़ा पिलाया गया। वैद्य बल्लभ गौत्तम ने बताया कि इस दौरान करीब साढ़े तीन सौ छात्राओं को स्वाइन फ्लू सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया गया तथा बीमारियों के लक्षण तथा उनकी रोकथाम के बारे में जानकारियां दी गई।

खिरनी: कस्बेके राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणी राजकीय प्राथमिक विद्यालय नाइयों की ढाणी पर आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी सुरेश चन्द ने करीब 119 बच्चों को स्वाइन फ्लू से बचने के काढ़ा पिलाया गया तथा स्वाइन फ्लू अन्य बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए।