- Hindi News
- ग्रीन एवं विकसित भगवतगढ़ बनाने का िलया संकल्प
ग्रीन एवं विकसित भगवतगढ़ बनाने का िलया संकल्प
कस्बेके नव निर्वाचित सरपंच प्रहलाद पटेल एवं कोरम के सदस्यों ने बुधवार को कार्यभार संभाला। इस अवसर पर सरपंच सहित कोरम ने क्लीन, ग्रीन एवं विकसित भगवतगढ़ बनाने का संकल्प जताया। कार्यग्रहण करने के बाद कोरम के सदस्यों ने कस्बे में सफाई, हरियाली बढाने तथा कस्बे को विकास की नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने के लिए मिल जुलकर कार्य करने की बात कही।
बैठक में कोरम ने प्राथमिकताएं तय करते हुए अधूरे कार्यों को पूरा करवाने, कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करवाने, गली गली में सीसी सड़कों का निर्माण करवाने, मुख्य बाजार में सफाई तथा पानी निकासी व्यवस्था दुरस्त करने, क्षेत्र की आस्था के स्थल अरणेश्वर महादेव शिवकुंड को पर्यटन का दर्जा दिलाने सहित अन्य विकास कार्यों को पूरा करवाने के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस मौके पर पंचायत सचिव ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यभार संभालने के मौके पर उप सरपंच, कोरम के सदस्य एवं ग्रामीण भी उपस्थित थे। नई पंचायत कोरम ने प्राथमिकताएं तय करते हुए आपसी मतभेदों को भुलाकर गांव के विकास के लिए पूरे मनोयोग से जुटने तथा सबका साथ लेकर विकास के नए आयाम स्थापित करने की बात कही।
छात्राओंने किया ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण, जुटाई जानकारियां (सवाई माधोपुर): बालाजीमहिला महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा बुधवार को रणथंभौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्रगणेश मंदिर, जैन मंदिर, 32 खंभों की दतरी, बादल महल, नौलखा दरवाजा, हम्मीर कचहरी, दिल्ली दरवाजा, तोरण दरवाजा, शिव मंदिर, जोगीमहल सहित कई ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर जानकारियां एकत्रित की गई।