50 छात्राओं को प्रदान किया पारितोषिक
सवाई माधोपुर| राजकीयकन्या महाविद्यालय में एनएसएस के सहयोग से अन्ना स्वयं सहायता समूह द्वारा कॉलेज की छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप पारितोषिक प्रदान किया गया। समूह के नगेंद्र शर्मा, नवीन, नीरज सैनी, रवि सुमन, रामावतार राठौर, रोहित शर्मा आदि ने कॉलेज की करीब 50 छात्राओं को यह पारितोषिक प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ सहित कई छात्राएं उपस्थित थी।