पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो घंटे तक बंद रहा ट्रेनों का संचालन

दो घंटे तक बंद रहा ट्रेनों का संचालन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | सवाईमाधोपुर से कुस्तला रेलवे स्टेशन के बीच रविवार शाम को डाउन लाइन पर गेट नंबर 149 के पास इलेक्ट्रॉनिक बिजली लाइन का तार टूट गया। इससे इस रूट पर दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहा। बाद में सूचना मिलने पर रेलवे तकनीकी अधिकारी, अभियंता, सिगनल अधिकारी और ट्रैक निरीक्षक मौके पर पहुंचे।

इलेक्ट्रॉनिक टूटे हुए तार को रात 8:30 बजे तक ठीक किया जा सका, जिसके बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया। जानकारी के अनुसार कुस्तला रेलवे स्टेशन के पास यहां हनुमानगढ़ ट्रेन लगभग दो घंटे तक खड़ी रही।

इसके अलावा और भी ट्रेनों का संचालन ठप रहा। कोटा मंडल अधिकारियों को इस मामले से अवगत कराया गया, जिस पर कई अधिकारी मौके पर आए। जानकारी के अनुसार रात्रि नौ बजे हनुमानगढ़ ट्रेन सवाई माधोपुर पहुंची जो विलंब से पहुंची। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हुई, वहीं इलेक्ट्रॉनिक तार टूटने से रेल मार्ग दो घंटे तक ठप रहा।