नियमित चलाई जाए ग्रामीण परिवहन की बस
भगवतगढ़ | कस्बेसे सवाई माधोपुर एवं एचेर से जोड़ते हुए परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए गत दिनों ग्रामीण रोडवेज की बस का संचालन किया गया था। इस बस के नियमित नहीं आने से लोगों को परेशानी हो रही है। कस्बे के पूर्व सरपंच केदारमल गुर्जर ने बताया कि बस को इसके चालक-परिचालक कभी तो सवाई माधोपुर से जौंला होकर भगवतगढ़ आने की बजाय सीधे आदलवाड़ा गिरधरपुरा होकर ले जाते है। वहीं कभी भगवतगढ़ होकर ले जाया जाता है। ऐसे में सवारियां बस का इंतजार करती रहती है। उन्होंने यह भी बताया कि बस के संचालन का अभी निर्धारित समय सारणी भी प्रसारित नहींं की गई है। ऐसे में लोगों को विधायक द्वारा शुरू की गई इस बस सेवा का पूरा लाभ नही मिल रहा है। गांव के लोगों ने बस को नियमित संचालित करवाने, समय सारणी निर्धारित कर प्रसारित करवाने तथा निर्धारित रूट पर ही संचालित करवाने की मांग की है। जिससे लोगों को बस सेवा का पूरा लाभ मिल सके।
रेलवे कर्मचारियों की चुनाव संबंधी बैठक
चौथका बरवाड़ा | नॉर्थवेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन सवाई माधोपुर शाखा के चुनाव संबंधी बैठक चौथ का बरवाड़ा रेलवे स्टेशन पर हुई। इसमें एम.एस.राठौड़ ने बताया की मजदूरी विरोधी श्रम कानूनों में सरकार द्वारा बदलाव लाने तथा 99वें वार्षिक अधिवेशन हुबली (कर्नाटक) में लिए गए हड़ताल के प्रस्ताव के बारे में चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक में मंडल मंत्री अशोक सक्सेना, मंडल अध्यक्ष आर.के.सिंह, महेंद्र सिंह, सचिव एम.एस.राठौड़ आदि मौजूद थे।