40वें के ताजिए निकाले
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर
मुस्लित40वां मोहर्रम कमेटी शहर की ओर से 40वें के ताजिए निकाले गए। इस अवसर पर इमामबाड़ा के पास विभिन्न स्थानों के ताजिए एकत्रित हुए। कमेटी अध्यक्ष सदर हुसैन शाह ने बताया कि मोहर्रम के मुख्य अतिथि किसान नेता रामपाल जाट थे, अध्यक्षता एएसपी दशरथ सिंह ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में नप सभापति कमलेश जैलिया, पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार, पूर्व खंडार विधायक हरिनारायण बैरवा सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर दस्तारबंदी की रस्म अदा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपाल जाट ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से आपसी भाईचारा तथा कौमी एकता को बल मिलता है। मोहर्रम के ताजिए मुख्य बाजार से होते हुए करबला पहुंचे, जहां कमेटी के अब्दुल कलाम शेख, ताहिर अली, शाहिद खान सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को संपन्न किया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के महिला-पुरुष मौजूद थे। वहीं अखाड़ा उस्तादों के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए।
विकासप्रदर्शनी का शुभारंभ आज, सांसद-विधायक लेंगे भाग
सवाईमाधोपुर | वर्तमानराज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर विभिन्न विभागों द्वारा अर्जित उपलब्धियों पर आधारित 3 दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ सूचना केन्द्र में 15 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री राजपाल सिंह शेखावत करेंगे।
प्रभारी मंत्री द्वारा इस अवसर पर सवाई माधोपुर जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा। साथ ही सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए प्रेस वार्ता करेंगे। कार्यक्रम में सांसद, विधायक एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहेंगे।