- Hindi News
- अब उपभोक्ता को एक वर्ष में मिलेंगे 12 रसोई गैस सिलेंडर
अब उपभोक्ता को एक वर्ष में मिलेंगे 12 रसोई गैस सिलेंडर
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर
एकजनवरी 2015 से उपभोक्ताओं को अब एक वर्ष में सब्सिडी वाले 12 रसोई गैस सिलेंडर ही मिलेंगे। इसके अतिरिक्त सिलेंडर लेने पर संबंधित उपभोक्ता को अधिक दाम चुकाने होंगे।
इस संबंध में जिला रसद अधिकारी कार्यालय में बैठक हुई। जिला रसद अधिकारी ने धर्मपाल शर्मा ने बताया कि एक जनवरी 2015 से एमडीबीटीएल योजना लागू कर दी जाएगी। इसके लिए गैस उपभोक्ताओं को रियायती दर पर गैस सिलेंडर लेने के लिए डीबीटीएल योजना तहत 31 दिसंबर तक पंजीयन करवाना आवश्यक है। निर्धारित समयावधि तक पंजीयन नहीं करवाने पर संबंधित उपभोक्ता को सब्सिडी की राशि नहीं मिलेगी।
उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड नहीं है, वे फार्म नंबर 4 भरकर बैंक पास बुक की फोटोकॉपी नत्थी कर गैस एजेंसी जमा करवा सकते है। यह फॉर्म गैस एंजेसियों पर गैस की डायरी दिखाने पर नि:शुल्क दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्कीम से जुड़ने के बाद उपभोक्ता द्वारा प्रथम बार गैस बुक करवाने पर 568 रुपए की सब्सिडी उपभोक्ता के खाते में जमा हो जाएगी। इसके बाद डिलीवरी के समय 330 रुपए अलग से जमा करवाए जाएंगे।