- Hindi News
- दो वर्ष पूर्ण होते ही एसएमसी का पुनर्गठन करें
दो वर्ष पूर्ण होते ही एसएमसी का पुनर्गठन करें
सवाई माधोपुर | सर्वशिक्षा अभियान के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक मनमोहन दाधीच ने सभी ब्लॉक के प्रारंभिक शिक्षाधिकारी को प्रत्येक राप्रा एवं उप्रावि में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होते ही विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन करने के निर्देश दिए हैं।
कभीभी गिर सकता है नाले पर रखा जाल
बौंली| उपखंडमुख्यालय पर स्टेट बैंक के पास स्थित नाले पर रखा जाल कभी भी गिर सकता है, जिससे हादसा हो सकता है। लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत कार्यालय से बस स्टैंड तक सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा नाला बनाया गया था। जिस पर स्टेट बैंक के पास से आजाद चौक की ओर जाने वाले रास्ते के स्थान पर नाले के ऊपर लोहे का जाल लगाया हुआ है। लोहे का जाल काफी पुराना हो जाने एवं उसके ऊपर से दिनभर में कई वाहन गुजरने के कारण लोहे का जाल क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही उस स्थान पर नाले की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। कुछ समय पहले विभाग द्वारा उस जाल के ऊपर सीसी करवाई गई थी जो भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर हट गई है। अब केवल जाल ही बचा है जो भी क्षतिग्रस्त है लेकिन उस पर भी दिनभर में कई दुपहिया एवं चार पहिया वाहन गुजरते है। इससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।