- Hindi News
- परिणाम में अव्वल लेकिन पांच साल से स्कूल में प्रधानाध्यापिका ही नहीं
परिणाम में अव्वल लेकिन पांच साल से स्कूल में प्रधानाध्यापिका ही नहीं
कस्बेके बालिका माध्यमिक विद्यालय में पांच साल से प्रधानाध्यापिका का पद रिक्त है। वहीं उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय नहीं होने से कस्बे के प्रतिभावान बालकों को विज्ञान विषय के अध्ययन के लिए सवाई माधोपुर या अन्यत्र जाकर अध्ययन करने की विवशता है।
कस्बे का बामािव जिले में ही नहीं राज्यभर में सेकंडरी बोर्ड परीक्षा में मेरिट देकर चर्चा में रहा है। वहीं इस विद्यालय की उपेक्षा का आलम यह है कि पांच साल से प्रधानाध्यापिका की नियुक्ति नहीं की जा रही है। कई बार ग्रामीणों एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा इस मांग को उठाए जाने पर आश्वासन तो मिले, लेकिन प्रधानाध्यापिका के अभाव में विद्यालय को समुचित शैक्षिक एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल आने का जज्बा खत्म हो गया है। खास बात यह है कि इस दौरान कई बार शिक्षकों की पदोन्नतियां एवं स्थानांतरण भी हुए, लेकिन यहां किसी की नियुक्ति नही की गई। पूर्व सरपंच केदारमल गुर्जर सहित अन्य ग्रामीणों ने विद्यालय में शीघ्र प्रधानाध्यापिका की नियुक्ति करने की मांग की है।
प्रतिभाओंका पलायन
आसपासके ग्रामीण क्षेत्र सहित कई पंचायतों के बालक बालिकाएं यहां अध्ययन के लिए आते है। ऐसे में विज्ञान संकाय नहीं होने से यहां की प्रतिभाओं को बाहर जाना पड़ता है। खास बात यह है कि यहां की प्रतिभाओं ने हर क्षेत्र में जिले में अपना लोहा मनवाया है। ऐसे में विज्ञान संकाय नहीं होने से प्रतिभावान बालकों को या तो कला संकाय में ही अध्ययन करना पड़ता है या फिर बाहर जाकर अध्ययन करने में अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने की विवशता है। इस बारे में कई बार जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को ज्ञापन दिए जाने पर आश्वासन तो मिले, लेकिन विज्ञान संकाय नहीं खुला है। कस्बे के निजी विद्यालयों में भी वाणिज्य एवं कला संकाय तो है, लेकिन विज्ञान संकाय नहीं है। इस साल सरकार ने छोटे छोटे गांवों के कई विद्यालयों में विज्ञान संकाय खोले, लेकिन यहां को एक बार फिर उपेक्षित रखा गया। ग्रामीणों सहित यहां के जन प्रतिनिधियों ने शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा निदेशक को क्षेत्र की प्रतिभाओं के साथ न्याय करते हुए विज्ञान संकाय खोलकर प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने की मांग की है।
रंगोलीएवं मेंहदी प्रतियोगिताएं आज
बौंली| सततसाक्षरता विभाग के तत्वावधान में ब्लॉक के तीन केंद्रों पर सोमवार को सुबह 11 बज