पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुर्सी दौड़ में सूरज सैनी प्रथम

कुर्सी दौड़ में सूरज सैनी प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | सैनी(माली) विकास संस्थान जिला सवाई माधोपुर के तत्वावधान में सवाई माधोपुर तहसील कार्यकारिणी द्वारा समाज के बालकों के लिए सामान्य ज्ञान, बौद्धिक प्रश्नोत्तर, वाद-विवाद, भाषण, नृत्य गायन, निबंध, चित्रकला सहित खेल प्रतियोगिता एवं प्रतिभा खोज कार्यक्रम रविवार को आलनपुर को एक निजी स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुरारी भारती सैनी, अध्यक्षता महेंद्र सैनी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रोहित एवं सुनीता शर्मा उपस्थित थे।

संस्थान अध्यक्ष भगवान माली ने बताया कि कुर्सी दौड़ छात्र वर्ग में सूरज सैनी, छात्रा वर्ग में ममता सैनी, चम्मच दौड़ छात्र वर्ग में केदार मल, कुलदीप सैनी, छात्रा वर्ग में संजू सैनी, लक्ष्मी सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शेष प्रतियोगिताओं का परिणाम 25 दिसंबर को आयोजित होने वाले जिला प्रतिभा सम्मान समारोह में घोषित कर सम्मानित किया जाएगा। नृत्य प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने फिल्मी एवं राजस्थानी गीतों पर प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर अतिथियों ने अपने विचार भी व्यक्त किए। कार्यक्रम में समाज के प्रभुदयाल सैनी, कमलेश आदि मौजूद थे।