पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनभर रहा कोहरा, बूंदाबांदी से बाजार सूने

दिनभर रहा कोहरा, बूंदाबांदी से बाजार सूने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर

जिलामुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को दिनभर कोहरा छाया रहा, वहीं आसमान से झरती बूंदों ने लोगों को ठिठुरा दिया। अवकाश होने से लोग दिनभर बिस्तरों में दुबके रहे, वहीं बाजारों में सूनापन छाया रहा। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।

पिछले दो दिनों से मौसम में चल रहे परिवर्तन के कारण रविवार को दिनभर आसमान से फुहारें गिरती रही। झरते आसमान के चलते सड़कें गीली हो गई।

वहीं सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। सर्दी के कारण गर्म पेय एवं खाद्य पदार्थ की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही।

फसलोंके लिए अमृत

ठंडबढ़ने तथा आसमान से बूंदाबांदी फसलों के लिए अमृत साबित हो रही है। खेतों में खड़ी सरसों एवं गेहूं की फसलों को इस समय नमी की आवश्यकता है। ऐसे में बदले मौसम एवं बूंदाबांदी ने किसानों के चेहरे पर रौनक ला दी। किसान ओलावृष्टि हो, इसके लिए प्रार्थना करते नजर आए।

दिनमें भी जली वाहनों की लाइटें: दिनभरकोहरा छाया रहने से विजिब्लिटी अधिक नहीं थी। ऐसे में वाहन चालक दिन में भी अपने वाहनों की लाइटें जलाकर अपने वाहन धीमी गति से चलाते नजर आए तथा हॉर्न बजाकर अपने वाहनों का अहसास कराया। दुपहिया वाहन चालक झरते आसमान के पानी से सिर को बचाने के लिए हैलमेट या मफलर से लिपटे नजर आए।

ग्रामीणक्षेत्रों में भी रहा सर्दी का प्रकोप

भगवतगढ़/मलारनाडूंगर/बौंली/शिवाड़/खिरनी/भाड़ौती | कस्बेसहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को सर्द मौसम ने लोगों को ठिठुरा दिया। वहीं कोहरे ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। दिनभर कोहरा छाया रहने तथा सर्द हवाओं के चलते घरों में दुबके रहे। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा भी लिया। बूंदाबांदी से फसलों को अमृत मिला, जिससे किसान खुश नजर आए।रविवार को दिनभर सूर्य नहीं निकलने से पारे में गिरावट आई तथा बीच-बीच में बारिश की फुहारें चलती रही।

सवाई माधोपुर. रविवारको सुबह से ही कोहरा छाया रहा। इस दौरान पानी की बूंदे गिरने के कारण सड़कंे गीली हो गई। सुबह दस बजे खेरदा फ्लाईओवर से कोहरे के बीच हेडलाइट जलाकर गुजरते वाहन गीली हुई रोड।