बजरिया में यूरिया के लिए मारामारी
सवाई माधोपुर | बजरियाके बैंक ऑफ बड़ोदा के पास खाद की दुकान पर रविवार को खाद लेने के लिए किसानों की मारामारी मची रही। हालत यह हो गई कि संबंधित डीलर को पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में पुलिस उपाधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर खाद वितरण करवाया।
सुबह बजरिया में एक निजी डीलर ने खाद का ट्रक मंगवाया था। इसकी सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से किसान बजरिया पहुंच गए। लेकिन दुकान खुली नहीं होने से वे डीलर के आने के इंतजार में दुकान के बाहर जमा हो गए। देखते ही देखते सुबह दस बजे तक भीड़ जमा हो गई। इस दौरान डीलर को नहीं आता किसान आक्रोशित हो गए। उन्होंने ट्रक से खाद के कट्टे उतारने के लिए तिरपाल हटाना शुरू कर दिया। ट्रक ड्राइवर जैसे ही ट्रक को लेकर जाने लगा तो किसानों ने ड्राइवर को ट्रक से नीचे उतार लिया। सूचना मिलने पर डीलर भी वहां पहुंच गया। लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण उसने दुकान नहीं खोली। बाद में सूचना मिलने पर डीएसपी राकेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर खाद का वितरण करवाया।
ट्रकको किया रवाना
पुलिसने कतार लगवाकर खाद का वितरण शुरू करवाया। इसी बीच हंगामे को देख पुलिस ने खाद का वितरण रुकवाकर ट्रक को मानटाउन थाने के लिए रवाना कर दिया। थाने के बाहर कोटा-लालसोट मेगा हाइवे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को देखते हुए ट्रक को दुकान पर लाकर कतार लगवाकर खाद का वितरण करवाया गया। (पेज16 भी देखें )
सवाई माधोपुर. बजरियामें खाद लेने के लिए लगी भीड़।