पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेत में सजाई दुकान, ब्लैक में बेची खाद

खेत में सजाई दुकान, ब्लैक में बेची खाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर

रविवारदोपहर कुस्तला के पास एकांत में बने राधास्वामी सत्संग आश्रम के सामने खेत में खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया। अधिक मुनाफा कमाने के लिए संबंधित डीलर ने खेत में ट्रक को खड़ा करवाकर किसानों के निमित्त मंगवाए खाद को कालाबाजारी कर खुर्द बुर्द कर दिया।

शनिवार रात जयपुर से कुस्तला कस्बे के निजी डीलर ने वितरण के लिए ट्रक भरकर खाद मंगवाया था। लेकिन डीलर ने खेत में ट्रक खड़ा कर कालाबाजारी करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर सारा खाद खुर्द बुर्द कर दिया। कुस्तला निवासी एक किसान ने बताया कि राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास खेत में खाद मिलने की सूचना पर वह भी खाद लेने के लिए गया था। संबंधित डीलर ने खाद लेने आए किसानों से उसने एक कट्टे के 500 रुपए वसूले।

सवाई माधोपुर. खेतमें खड़े ट्रक से खाद के कट्‌टे ट्रैक्टर ट्रॉली में लोड करते मजदूर।

खेत में बताया गोदाम

मौकेपर मौजूद ट्रक ड्राइवर कालू से पूछने पर उसने बताया कि वह ट्रक नंबर आरजे 34 जी 1460 को जयपुर से लेकर कुस्तला में गर्ग एंड कंपनी के लिए रवाना हुआ था। कुस्तला में पहुंचने पर एजेंसी मालिक ने पास ही स्थित खेत में गोदाम बना होने की बात कहकर उसे खेत में खाद के कट्टे खाली करने के लिए मजदूरों के साथ भिजवा दिया। जब वह खेत में पहुंचा तो वहां दूर दूर तक कोई गोदाम नजर नहीं आया। बाद में डीलर के कहे अनुसार उसने ट्रक खेत के रास्ते में खड़ा कर दिया।

कालाबाजारी की सूचना ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को भी दी थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। बाद में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आए संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वहां से डीलर ट्रक को लेकर जा चुका था।

गोपालपालीवाल, कार्मिक, गर्ग एंड कंपनी : मैंगर्ग एंड कंपनी में काम करता हूं। ट्रक में यूरिया के 300 कट्टे आए थे। कुछ मिलने वाले किसानों के लिए यह कट्टे मंगवाए थे। उन्हीं किसानों को खाद के कट्टे दिए हैं।

कियागुमराह : मौकेपर मिले संबंधित एजेंसी कार्मिक ने जिस एजेंसी का नाम बताया कि उस नाम से कुस्तला में कोई एजेंसी नहीं है। उक्त व्यक्ति की पूर्व में कुस्तला में खाद की दुकान थी, लेकिन विभाग ने उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया।

मौकेपर कुछ नहीं मिला

^खादकी कालाबाजारी की सूचना मिली थी। इसके बाद मैं पटवारी के साथ मौके पर गय