अस्पताल में नहीं रुकते हैं पशु चिकित्सक
सवाई माधोपुर | बाडोलासपंचायत की वार्ड पंच फोरंती देवी ने पशु चिकित्सालय आलनपुर के उपनिदेशक को पत्र सौंपकर बाडोलास के पशु चिकित्सालय पर चिकित्सकों को निर्धारित समय तक रुकने के लिए पाबंद करने की मांग की है। फोरंती देवी सहित श्रीफूल मीणा, बाबूलाल मीणा, रामहेत, गोरधन मीणा, सत्यनारायण आदि ने बताया कि बाडोलास के पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सक एवं कंपाउंडर के पद स्वीकृत है, लेकिन एक महीने से दोनों ही पशु चिकित्सालय में उपस्थित नहीं होते है। इससे उन्हेंं पशुओं को लेकर छह किमी दूर चकेरी जाना पड़ता है। ऐसे में उन्हे काफी परेशानी होती है। उन्होंने उपनिदेशक से चिकित्सकों को निर्धारित समय तक पशु चिकित्सालय में रुकने के लिए पाबंद करने की मांग की है।
विकासकार्यों का किया भौतिक सत्यापन
भगवतगढ़| ग्रामपंचायत सुनारी में करवाए गए विकास कार्यों की जांच के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देश पर जांच टीम पंचायत पर पहुंची। जांच टीम ने पंचायत द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जांच दल में सहायक अभियंता सूबेदार सिंह, लेखाकार रमेश चंद, पंचायत प्रसार सेक्शन से लतीफ अली शामिल थे। जांच टीम के सूबेदार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने पंचायत द्वारा करवाए हैंडपंप, ट्यूबवेल एवं अन्य कार्यों की शिकायत मुख्य कार्यकारी अधिकारी से की थी। टीम ने विभिन्न विकास कार्य स्थलों पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया। अन्य शिकायतों की जांच की जा रही है।
नालियांनहीं होने से सड़कों पर फैलता है गंदा पानी
बौंली| कस्बेके गली-मोहल्लों में गंदे पानी की निकासी का ठीक प्रबंध नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर फैलता रहता है। जानकारी के अनुसार कस्बे के बस स्टैंड पर थाने के समीप, बालाजी रोड एवं पुलिस थाना रोड तथा अन्य कई जगहों पर पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं हैं। इससे पानी निकासी का समुचित प्रबंध नहीं है।
पानी निकासी का समुचित प्रबंध नहीं होने से गांव का बहकर आने वाला गंदा पानी सड़कों पर फैलता रहता है। इससे सड़क मार्ग पर कीचड़ एवं गंदगी व्याप्त हो जाती है। इसके साथ ही लोग पानी के साथ-साथ कचरा भी बहा देते हैं जो पानी के साथ-साथ बहकर सड़क मार्ग पर फैल जाता है। इससे सड़कों पर गंदगी एवं कीचड़ पैदा हो जाता है। लोगों ने ग्राम पंचायत प्रशासन से नालियों का निर्माण करवाने एवं नियमित रूप से सफाई