- Hindi News
- कृषि महाविद्यालय के 11 विद्यार्थी गिरफ्तार
कृषि महाविद्यालय के 11 विद्यार्थी गिरफ्तार
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर
राजकीयकृषि महाविद्यालय में बुधवार को मानटाउन और कोतवाली थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कई छात्रों एवं बाहरी युवाओं को चक्कर काटते एवं उत्पात मचाते गिरफ्तार किया है। कॉलेज की चार छात्राओं ने मानटाउन थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है कि महाविद्यालय के कुछ छात्र उन्हें आए दिन परेशान करते हैं। मोबाइल पर मैसेज कर धमकियां देते हैं। मानटाउन थाना पुलिस ने 11 छात्रों को तथा कोतवाली थाना पुलिस ने बाहरी तीन युवाओं को गिरफ्तार किया है।
छात्राओंने दी रिपोर्ट
कृषिसंकाय महाविद्यालय की छात्राएं कुमारी मोनिका महावर, पूजा बिरजानिया, सुमन टोड़ावत, सुदेश आदि ने मानटाउन थाना पुलिस को रिपोर्ट दी कि कॉलेज के कुछ छात्र उन्हें आए दिन परेशान करते हैं। वे कॉलेज के रास्ते तथा बाजार में मिल जाते हैं तथा धमकियां देते हैं। कॉलेज की एक छात्रा ने बताया कि दिनेश कुमार मीणा जो सवाई माधोपुर का है, वह उसे मोबाइल एवं मैसेज कर काफी दिनों से परेशान कर रहा है। खास बात है कि आए दिन परेशान करने, धमकियां देने मोबाइल एवं मैसेज करने की अन्य छात्राओं ने भी पुलिस को अलग अलग रिपोर्ट दी है।
मानटाउनथाना पुलिस की कार्रवाई
मानटाउनथाना पुलिस ने इन मामलों पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को कृषि संकाय के छात्र संदीप पुत्र गुरुसेवक निवासी गंगानगर, महेंद्र कुमार पुत्र तुलसीराम जाट निवासी जौहरपुरा निवासी जयपुर, आरिफ पुत्र कमरूद्दीन निवासी पचीपल्या और रामचंद्र पुत्र ओमप्रकाश जाट निवासी वीरकाली नोहर हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया है। इसी कॉलेज के छात्र बत्ती लाल मीणा निवासी मंगलाव जिला दौसा, कमलेश मीणा निवासी मंगलाव जिला दौसा, रामकिशोर मीणा निवासी मुंडली शिवदासपुरा जयपुर, राजवीर जाट निवासी रींगस सीकर, शीशपाल यादव निवासी विजयनगर अस्तेड़ा निवासी जयपुर, ओमप्रकाश जाट निवासी त्योदा जिला जयपुर, दिनेश मीणा निवासी पीपलवाड़ा को गिरफ्तार किया है। इन छात्रों ने दो गुट बना रखे थे। जब इन्हें थाने पर लाया गया तो इनमें से दोनों गुट के छात्र थाने पर भी आपस में मारपीट पर उतारू हो गए थे। पुलिस ने इन्हें शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर मानटाउन थानाधिकारी सुमेरसिंह ने बताया कि इन आरोपियों को कृषि महाविद्यालय से शांतिभंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी ने बताया कि छात्राओं से छेड़छाड़, उन्हें पर