पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्मल भारत अभियान में भागीदारी निभाएं

निर्मल भारत अभियान में भागीदारी निभाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर

पंचायतसमिति सभागार में निर्मल भारत अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विधायक दीया कुमारी ने अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्र में शौचालयों का निर्माण कराने पर विशेष जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी निर्मल भारत अभियान में भागीदारी निभाकर स्वच्छता के लिए कार्य करें।

उन्होंने कार्यशाला में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विशेष कार्य करने पर जोर दिया। कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार गांवों में बिजली पानी की आवश्यकता होती है, इसी प्रकार शौचालय भी जरूरी है। खुले में शौच जाने से बीमारियां फैलने की आशंका रहती है। विकास एवं आधुनिकीकरण के लिए शौचालय आवश्यक है। कार्यशाला में वक्ताओं ने इसके लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। कार्यशाला में सवाई माधोपुर पंचायत प्रधान सहित अन्य अधिकारी एवं सरपंच उपस्थित थे।

साधारण सभा आयोजित

जिलापरिषद की साधारण जिला प्रमुख सुनीता गुर्जर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सवाई माधोपुर विधायक दीया कुमारी, बामनवास विधायक कुंजीलाल मीना सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं रखी। बैठक में बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य समस्याएं रखी तथा समाधान के लिए जोर दिया।

विधायक ने सुनी समस्याएं

विधायकने पंचायत समिति के बाहर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक को पिछले नौ दिन से कार्य बहिष्कार कर रहे ग्राम सेवकों ने एसडीएम चौथ का बरवाड़ा द्वारा ग्राम सेवक के साथ किए गए अभद्र व्यवहार की शिकायत की तथा कार्रवाई की मांग की। विधायक ने ग्रामसेवकों को समस्या का समाधान करवाने का भरोसा दिलाते हुए कार्य पर लौटने को कहा।

सूरवाल. कस्बेके मुख्य बाजार में विधायक दीया कुमारी ने अभिनंदन समारोह में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। समारोह में (दाएं) उपस्थित जनसमूह।