- Hindi News
- सवाई माधोपुर | अखिलभारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ जिला शाखा
सवाई माधोपुर | अखिलभारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ जिला शाखा
सवाई माधोपुर | अखिलभारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ जिला शाखा के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सफाई कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करने की शिकायत की है। जिलाध्यक्ष बुद्धिप्रकाश कलोशिया ने बताया कि करीब 50 सफाई कर्मचारी ठेका पर दस माह से कार्य करते रहे हैं, लेकिन उन्हें आज तक यह भी नहीं बताया गया कि उनका ठेकेदार कौन है। साथ ही उन्होंने आज तक नगर परिषद की मस्टररोल में हस्ताक्षर एवं हाजरी नहीं की है। दूसरी ओर उन्हें निर्धारित मजदूरी भी नहीं मिलती है। उन्होंने कलेक्टर से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है। इसी प्रकार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लालचंद रैगर ने भी कलेक्टर को पत्र सौंपकर अनुसूचित जाति के छात्रों को सन 2013-14 की अस्वच्छकार बकाया छात्रवृत्ति दिलवाने की मांग की है।
सफाई कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार