अग्रसेन जयंती पर आज होंगे कई कार्यक्रम
जिलामुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अग्रसेन जयंती गुरुवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहर, आवासन मंडल तथा बजरिया में अग्रवाल समाज की ओर से कई कार्यक्रम होंगे। महाराज अग्रसेन की शोभायात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों में समाज के लोग भाग लेंगे।
बौंली| अग्रवालसमाज बौंली के तत्वावधान में गुरुवार को महाराजा अग्रसेनजी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। प्रवक्ता आशीष मित्तल ने बताया कि साढ़े पांच बजे श्रीखेडापति बालाजी परिसर से प्रभातफेरी एवं दोपहर सवा 12 बजे महाराजा अग्रसेनजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वयोवृद्व सम्मान समारोह होगा।
मलारनाडूंगर | कस्बेमे गुरुवार को अग्रसेन जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रम होंगे। नवल किशोर मंगल ने बताया िक सुबह प्रभातफेरी तथा दिन में अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
खिरनी| कस्बेमें अग्रसेन जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर कस्बे के मुख्य मार्गो से शोभायात्रा निकाली जाएगी।
भाड़ौती| कस्बेके बांके बिहारी मंदिर परिसर मे गुरुवार को अग्रवाल समाज की ओर से अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।