- Hindi News
- सूने मकान से 3 लाख रुपए सहित लाखों का माल पार
सूने मकान से 3 लाख रुपए सहित लाखों का माल पार
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर।
आईएचएसकॉलोनी में सूने मकान में ताले तोड़कर चोर करीब 3 लाख की नकदी सहित लाखों का माल पार कर ले गए। घटना का पता मंगलवार को संबंधित मकान मालिक के शादी समारोह में भाग लेकर लौटने के बाद चला। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
चोरी की घटना के शिकार हुए केवलराम बैरवा (ठेकेदार) ने बताया कि 7 दिसबंर की दोपहर को वे घर के मुख्य गेट कमरों के ताला लगाकर परिवार सहित चंदलाई में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने गए थे। मंगलवार दोपहर तीन बजे घर आने के बाद मुख्य गेट पर लगे ताले को खोलकर अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों के गेट खुले हुए थे तथा सामान बिखरा हुआ था। यह देख उन्होंने इसकी सूचना मानटाउन थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि चोर नकदी सहित करीब 10-12 लाख का सामान ले गए।
सूटकेसमें रखी थी अलमारी की चाबियां
पीड़ितने बताया कि दो अलग-अलग कमरों में रखी अलमारियों की चाबियां सूटकेस में रखी हुई थी। शादी में जाने से पहले वे सूटकेस को बड़े बक्से में रखकर बक्से के ताला लगाकर गए थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने सबसे पहले बक्से का ताला तोड़कर सूटकेस में अलमारियों की चाबियां निकालकर अलमारी को खोला। इसके बाद उसमें रखी नकदी, जेवरात आदि निकालकर ले गए।
दीवारफांदकर किया प्रवेश
ठेकेदारके बेटे ने बताया कि शादी में जाने से पूर्व वे कमरों के अलावा मुख्य गेट पर भी ताला लगाकर गए थे। वापस लौटे उस समय भी मुख्य गेट पर ताला लगा था। चोरों ने मुख्य गेट का ताला नहीं तोड़कर दीवार फांदकर चारदीवारी के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। उन्होंने बताया कि मौके पर एक भी टूटा हुआ ताला नहीं मिला।
जानेसे पहले इस बार नहीं दी पड़ोसी को चाबी
केवलरामने बताया कि वे जब भी घर से परिवार सहित बाहर जाते थे तो पड़ोसी को रात के समय घर पर सोने के लिए चाबी देकर जाते थे, लेकिन इस बार वे जल्दबाजी में पड़ोसी को चाबी देकर जाना भूल गए।
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर।
आईएचएसकॉलोनी में सूने मकान में ताले तोड़कर चोर करीब 3 लाख की नकदी सहित लाखों का माल पार कर ले गए। घटना का पता मंगलवार को संबंधित मकान मालिक के शादी समारोह में भाग लेकर लौटने के बाद चला। बाद में