पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर| राज्यसरकार ने नायब तहसीलदारों को पदोन्नत कर तहसीलदार बनाया

जयपुर| राज्यसरकार ने नायब तहसीलदारों को पदोन्नत कर तहसीलदार बनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| राज्यसरकार ने नायब तहसीलदारों को पदोन्नत कर तहसीलदार बनाया है। इसके तहत खंडार के नायब तहसीलदार मगनलाल जैन को वजीरपुर में तहसीलदार पद पर लगाया गया है।

नलोंमें नहीं रहा पानी

कुस्तला| कस्बेके लोगों को नलों द्वारा पेयजल सप्लाई की जाती है, लेकिन कुछ दिनों से कस्बे के नलों में पानी नहीं आने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी नहीं मिलने से उन्हे दूरस्थ स्थानों पर जाकर पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से शीघ्र समस्या समाधान की मांग की है।

योगशिविर का शुभारंभ

सवाई माधोपुर| जिलापंतजली योग समिति द्वारा आयोजित मानटाउन क्लब में योग शिविर श्रीलाल मीणा द्वारा शुरू करवाया गया। इसमें कई लोगों ने भाग लिया। शिविर में कमर, जोड़ों, अस्थमा आदि रोगों के योग करवाए गए।।

कॉलेजमें भरे जा रहे हैं परीक्षा फॉर्म

सवाई माधोपुर| कोटाविश्वविद्यालय कोटा की परीक्षा 2015 के लिए रणथंभौर पीजी कॉलेज में परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं। प्राचार्य ने बताया कि बीए पार्ट प्रथम वर्ष एवं एमए प्रीवियस के नियमित विद्यार्थी 12 दिसंबर तक अपने परीक्षा फॉर्म को ऑनलाइन भरकर 15 दिसंबर तक उसकी हार्डकॉपी कॉलेज में आवश्यक रूप से जमा करा दें।

न्यूज़ इनबॉक्स

वजीरपुर में मगनलाल नए तहसीलदार