पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकल में नीलम युगल में नेहा प्रथम

एकल में नीलम युगल में नेहा प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयकन्या महाविद्यालय में मंगलवार को सांस्कृतिक सप्ताह के तहत नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। दो वर्गों में आयोजित हुई प्रतियोगिता में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालय के प्राचार्य हरलाल ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता से शुरू हुए कार्यक्रम में शुरूआत में नेहा तिवारी ने हरियाणा सोंग पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद नीलम ने मेरा पिया घर आया गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी तो कार्यक्रम में तालियां गूंज उठी। इसके रिचा बंशीवाल ने नगाड़ा संग ढोल बाजे, उर्वशी शर्मा ने बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल, पायल सिंह ने कत्थक पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी प्रकार युगल नृत्य प्रतियोगिता में नेहा तिवारी समीक्षा अग्रवाल ने चल झमकुड़ी ब्यान रे, नीलम और पायल सिंह ने सेनोरिटा तथा दीक्षा प्रखर गुप्ता ने मैया यशोदा गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता प्रभारी मनीषा शर्मा ने बताया कि एकल नृत्य प्रतियोगिता में नीलम प्रथम स्थान पर रही। नेहा तिवारी द्वितीय संजू सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार युगल में नेहा तिवारी समीक्षा अग्रवाल प्रथम, नीलम पायल सिंह द्वितीय तथा दीक्षा प्रखर गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि पायल सिंह सुप्रिया सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में हेमलता गोयल, गुंजन शर्मा सुनीता गुप्ता शामिल थी।

सवाई माधोपुर. सांस्कृतिकसप्ताह के तहत मंगलवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं।