- Hindi News
- शौचालय की फोटो दिखाने पर मिलेंगे 12 हजार
शौचालय की फोटो दिखाने पर मिलेंगे 12 हजार
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर
शौचालयबनवाने के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब निर्मित शौचालय की फोटो दिखाने पर ग्राम पंचायत द्वारा संबंधित लाभार्थी को तुरंत 12 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि स्वच्छता मिशन के तहत जिले में करीब 15 करोड़ की लागत से 2 लाख शौचालय बनवाए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक पंचायत समिति को 3 करोड़ की राशि दी गई है। एक ग्राम पंचायत को 200 शौचालय बनवाने का लक्ष्य दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में शौचालय बनवाने के लिए 10 हजार की राशि दी जाती थी, लेकिन अब इसमें रनिंग वाटर सिस्टम लगवाने के लिए 2 हजार रुपए की राशि और बढ़ाकर इसे 12 हजार रुपए कर दिया है।
फोटो दिखाने पर मिलेगी राशि
सीईओने बताया कि संबंधित लाभार्थी को निर्मित शौचालय की फोटो दिखाने पर ग्राम पंचायत द्वारा तुरंत 12 हजार की राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए संबंधित लाभार्थी को निर्माण से पूर्व की स्थिति, अर्द्ध निर्माण निर्माण होने के बाद की इस प्रकार तीन फोटो ग्राम पंचायत में सचिव के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी।
घरमें शौचालय नहीं होने पर नहीं लड़ सकेगा चुनाव
आगामीपंचायती राज के चुनाव में संबंधित उम्मीदवार के घर पर शौचालय होना आवश्यक है। चुनाव लड़ने के दाखिल किए जाने वाले नामांकन पत्र में उल्लेख करना होगा। घर में शौचालय नहीं होने पर उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ सकेगा।
खुलेमें शौच किया तो वसूली जाएगी राशि
घरमें शौचालय बनवाने के बावजूद यदि लाभार्थी खुले में शौच करने जाता है तो, ग्राम पंचायत द्वारा उससे शौचालय निर्माण की एवज में दी गई 12 हजार रुपए की राशि वापस वसूल की जाएगी। घर का गंदा पानी बाहर फैलाने शौचालय में रनिंग वाटर सिस्टम नहीं होने पर भी राशि वापस वसूल किए जाने का प्रावधान है।