- Hindi News
- कम नामांकन वाली पंचायतों पर लगेंगे फोलोअप शिविर
कम नामांकन वाली पंचायतों पर लगेंगे फोलोअप शिविर
बौंलीउपखंड की छह ग्राम पंचायतों के राजीव गांधी सेवा केंद्र मुख्यालयों पर भामाशाह योजनांतर्गत 60 प्रतिशत से कम नामांकन होने वाली ग्राम पंचायतों में दुबारा भामाशाह नामांकन फोलोअप शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
भामाशाह नामांकन फोलोअप शिविर ग्राम पंचायत मुख्यालयों के राजीव गांधी सेवा केंद्रों पर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक आयोजित होंगे। शिविर के लिए मार्गदर्शक, हेल्पडेस्क, गुणवत्ता दल के कर्मचारियों एवं सत्यापकों की नियुक्ति की जा चुकी हैं। भामाशाह नामांकन शिविर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बांस टोरड़ा में 15 दिसम्बर से 17 तक, बागड़ोली 18 से 20 तक, निमोद राठोद में 28 से 31 तक फोलोअप भामाशाह शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उपखंड अधिकारी रामकिशोर मीना ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिविरों के आयोजन के लिए अग्रिम तैयारी के निर्देश जारी किए हैं।
मधुमेहजांच शिविर कल
सवाई माधोपुर|राजकीय आयुर्वेदचिकित्सालय सवाई माधोपुर में 11 दिसंबर सुबह 9 बजे से मधुमेह जांच शिविर लगेगा। डॉ. राधावल्लभ शर्मा ने बताया कि शिविर में मरीजों की निशुल्क जांच कर दवा उपलब्ध करवाई जाएगी।