पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिलोपा में टूटी सीसी सड़क, वाहन फंसने से रोज जाम

बिलोपा में टूटी सीसी सड़क, वाहन फंसने से रोज जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| चौथ का बरवाड़ा

कस्बेसे सवाई माधोपुर जाने वाले मार्ग में बिलोपा गांव में बनी सीसी सड़क जगह जगह से टूट गई है। ऐसे में टूटी सड़क में बड़े वाहन फंसने से आए दिन जाम लग रहा है। दो दिन पहले पट्टियों से भरा एक ट्रक सड़क में धंस गया, जिससे पूरे दिन जाम लगा रहा रहा।

ट्रक की पटिट्यां खाली करने के बाद ही वाहन निकल सके। इस बारे में कई बार विभाग को अवगत कराने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरवाड़ा से सवाई माधोपुर के बीच हाल ही में पूरी सड़क पर नवीन कार्य किया गया है, लेकिन सीसी सड़कों को ठीक नहीं करने से वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है। बिलोपा गांव में बनी सड़क कई दिनों से खराब है। लोगों ने बताया कि इस सड़क के पास तालाब होने से सड़क के नीचे पानी की नमी रहती है। ऐसे में सही से सीसी का कार्य नहीं होने पर यह धंसने लगती है। हाल ही में भी सड़क निर्माण के समय सीसी सड़क का नवीन कार्य नहीं होने से यह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण मार्ग में वाहन फंसने से जाम कि स्थिति बनी हुई है। लोगों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर विभाग ने समस्या को देखते हुए शीघ्र ही कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।