पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माता के दर्शन कर मांगी मनौतियां

माता के दर्शन कर मांगी मनौतियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चतुर्थी पर माता के दरबार में लगा श्रद्धालुओं का तांता

भास्करन्यूज| चौथ का बरवाड़ा

कस्बेमें स्थित चौथ माता मन्दिर में मंगलवार को चतुर्थी के अवसर पर माता के दरबार में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। चतुर्थी पर बड़ी संख्या दूरदराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने माता की पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। दिनभर श्रद्धालुओं के आने जाने का सिलसिला लगा रहा। भीड़ के चलते मंदिर में चौथ माता ट्रस्ट पुलिस प्रशासन के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस अवसर पर चौथ माता ट्रस्ट की ओर से मन्दिर में आकर्षक सजावट की गई श्रद्धालुओं की व्यवस्था के माकूल इंतजाम किए गए। वाहनों की अधिकता के कारण दिनभर जाम की स्थिति रही।

चतुर्थी के अवसर पर सुबह जल्दी ही चौथ माता सरोवर में पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। सरोवर में स्नान करने के बाद भक्त माता मंदिर की ओर बढ़ते नजर आए। पैदल यात्रियों के जत्थों ने दिनभर माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। कोई नाचता गाता चल रहा था तो कोई गगनचुंबी जयकारे लगाता हुआ नजर आया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने कनक दंडवत कर अपनी विशेष श्रद्धा का परिचय दिया। श्रद्धालुओं ने माता मंदिर जाकर मनौतियां मांगी खुशहाली की कामना की। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने माता की परिक्रमा कर कहानी सुनी पुए पापड़ी का भोग लगाया। मंदिर में भीड़ को देखते हुए चौथ माता पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था संभाली। चतुर्थी के अवसर पर चौथ माता ट्रस्ट की ओर से आकर्षक सजावट की गई व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की। प्रशासन के साथ साथ धर्मप्रेमियों ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।

जमकरखरीदारी

श्रद्धालुओंने माता के दर्शन करने के बाद मेला मैदान में लगी दुकानों से जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन की खरीदारी की तो बच्चों को खिलौने आदि भी दिलवाएं। इसी तरह मेले मैदान में लगी अन्य दुकानों से भी आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की गई।

ट्रेनोंबसों में रही भीड़

चतुर्थीपर यातायात के साधनों में भीड़ रही। जयपुर सवाई माधोपुर रेलमार्ग पर चलने वाली गाड़ियों में यात्री भार ज्यादा रहा। जयपुर बयाना भोपाल जोधपुर ट्रेन में भीड़ ज्यादा होने से कई सवारियां गाड़ी में बैठ नहीं पाई। रेलवे सुरक्षा बल की सख्ती के चलते ट्रेनों में हर बार चतुर्थी पर होने वाली चेनपुलिंग की घटनाएं काफी कम रही। इसी तरह सड़क