पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंडबाजों से निकाली कलश यात्रा

बैंडबाजों से निकाली कलश यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता| सवाई माधोपुर

अखिलभारतीय श्री बांके बिहारी सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को कृष्ण मंदिर मीणा कॉलोनी से बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व कलशों की बौली लगाई गई, जिसमें अंतिम बौली गोपाललाल शर्मा ने 15001 रुपए लगाकर प्रधान कलश प्राप्त किया। ध्वज की अंतिम बौली चन्द्र प्रकाश मीना द्वारा लगाई गई जो ध्वज लेकर शोभायात्रा के आगे चल रहे थे। कलश यात्रा मुख्य बाजार होते हुए कथा स्थल मानटाउन क्लब में पहुंची। इसके बाद मुख्य यजमानों ने भागवत कथा का पूजन किया।

महाराज धर्मदेव द्वारा भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा में महाराज ने कहा कि मानव तन बड़े ही सौभाग्य से प्राप्त हुआ है। इस तन से निरंतर भगवान के भजन से सेवा होती रहनी चाहिए।

भागवतकथा आज से : बौंली| उपखंडके ग्राम मित्रपुरा में बुधवार से श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। कथा वाचक अमित वशिष्ठ ने बताया कि इस अवसर पर बुधवार को सुबह 8 बजे श्रीसीताराम जी के मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद बुधवार से 17 दिसंबर तक दोपहर 12 से 4 बजे तक संगीतमय कथा होगी।

सवाई माधोपुर. श्रीबांकेबिहारी सेवा समिति की ओर से मानटाउन कलब में आयोजित भागवत कथा में उपस्थित महिलाएं