पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेड़ावदा में दूलीचंद का अंतिम संस्कार

रेड़ावदा में दूलीचंद का अंतिम संस्कार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडार/ बालेर | खंडारपंचायत समिति प्रधान के चुनाव के दौरान हुई पथराव गोलीबारी की घटना में उपचार के दौरान मृतक रेड़ावद निवासी दुलीचंद जाट का रविवार को गमगीन माहौल में पैतृक गांव रेड़ावद में अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि के समय पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक बैरवा सहित कांग्रेस जाट समाज के कई पदाधिकारी अन्य लोग मौजूद थे।

रविवार सुबह सवाई माधोपुर में मृतक के परिजनों जाट समाज की ओर से प्रशासन के सामने रखी गई मांगों पर सहमति बनने के बाद मृतक का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोरस्टमार्टम किया गया तथा बाद में पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। दोपहर करीब 2 बजे मृतक का शव पैतृक गांव रेड़ावद पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे अशोक बैरवा, नव निर्वाचित प्रधान मनोरमा शुक्ला, गोविंद शुक्ला एवं कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारियों के अलावा जाट समाज के हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। बाद में गमगीन माहौल के बीच मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

बैरवा ने कहा कि मृतक का इस घटना से कोई लेना देना ही नहीं था पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई से निर्दोष मारा गया है। जाट समाज के जनप्रतिनिधियों, नेताओं कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा पुलिस प्रशासन की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की गई।