- Hindi News
- छात्रों ने किया नीमली गांव का सामाजिक सर्वेक्षण
छात्रों ने किया नीमली गांव का सामाजिक सर्वेक्षण
सवाई माधोपुर | रणथंभौरपी.जी. महाविद्यालय के बीए द्वितीय वर्ष समाज शास्त्र के विद्यार्थियों ने प्रायोगिक कार्य के अंतर्गत नीमली गांव का सर्वेक्षण किया। प्राचार्य डॉ.एमएल मीना ने 41 छात्र छात्राओं के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सर्वे दल का नेतृत्व व्याख्याता श्रीकृष्ण शर्मा एवं हनुमान प्रसाद स्वर्णकार ने किया। छात्रों ने नीमली गांव पहुंचकर वहां की सामाजिक परिस्थितियों एवं विभिन्न समस्याओं का अध्ययन किया तथा वहां की अर्थव्यवस्था, फसलें, रोजगार के साधन, शिक्षा, चिकित्सा, पशुपालन, रीति रिवाज, अंधविश्वास, वेशभूषा एवं यातायात के साधनों के बारे में ग्रामीणों से प्रश्न पूछे तथा सहभागी अवलोकन किया।