पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आलनपुर में भगवान पदमप्रभु का मोक्ष कल्याणक मनाया

आलनपुर में भगवान पदमप्रभु का मोक्ष कल्याणक मनाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर

सकलदिगम्बर जैन समाज द्वारा जैन धर्म के छठे तीर्थंकर भगवान पदम प्रभु का मोक्ष कल्याणक महोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर जिनालयों में श्रद्धा की झलक नजर रही थी।

समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि मोक्ष कल्याणक के मांगलिक अवसर पर आलनपुर स्थित दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी मंदिर में सुबह प्रेक्षा सागर मुनिराज के मुखारविन्द से मंत्रोच्चारण के साथ जिनेन्द्र देव की शान्तिधारा एवं विश्व में शांति एवं सुख-समृद्वि की कामना की गईं।

इसके बाद पंडित सुनील जैन शास्त्री के निर्देशन में इन्द्र-इन्द्राणियों ने भगवान पदम प्रभु का अष्ट द्रव्यों से पूजन किया। इस दौरान पंच कल्याणक के चार अर्घ्य समर्पित करने के बाद निर्वाण कांड का सामूहिक उच्चारण किया गया। सामूहिक उच्चारण में हाथों में अर्घ्य, दीपक की थाली लेकर मोक्ष के प्रति स्वरूप निर्वाण लाडू भक्ति भाव से समर्पित किए।

निर्वाण लाडू चढ़ाते ही अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी के मूल नायक भगवान पदम प्रभु के जयकारों से मन्दिर परिसर गुंजायमान हो गया। पूजन के बाद जिनेन्द्र देव की सामूहिक आरती की गई। भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रावको ने भक्ति नृत्य किए।

धर्मसभा : इसदौरान आचार्य कंचन सागर ने धर्म सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि- ‘‘हमेशा वर्तमान में जीना सीखो। जो वर्तमान में तुम्हें मिला है, वह तुम्हारे भाग्य का उदय है, उसी में ही संतोष धारण करें। इस दौरान राजेन्द्र कासलीवाल, डॉ. शिखर चंद जैन, हरसी लाल जैन, अक्षत श्रीमाल, सुभाष अजमेरा, विनय जैन, मनीषा बाकलीवाल, मंजू पहाड़िया, क्षमा जैन, इन्द्रा श्रीमाल, पुष्पा पल्लीवाल, विमला गंगवाल, पुष्पा श्रीमाल, अनिता गोधा सहित समाज के महिला-पुरुष उपस्थित थे।

सवाई माधोपुर. पटेलनगर के मां कामांक्षा मंदिर मेें भागवत शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु।

सवाई माधोपुर. आलनपुरस्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी मंदिर में जिनेंद्र देव का अभिषेक करते इंद्रगण।