- Hindi News
- एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
सवाई माधोपुर | खंड़ारपंचायत समिति में प्रधान के चुनाव के दौरान हुई फायरिंग में एक ग्रामीण की मृत्यु के विरोध में रविवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मृतक घायलों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की। इससे पूर्व दोपहर में एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के सामने एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के प्रदेश संयोजक विनायक शर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा आम आदमी की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की जा रही है। खंड़ार में हुए फायरिंग प्रशासन की लापरवाही का नतीजा रही है। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में बोलताराम मीणा, रामवीर मीणा, अजय, विक्रम आमेरा, विवेक चौधरी, विनोद, रामकिशोर, विजय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।