निजी विद्यालयों की ट्यूशनखोरी बंद हो
चौथ का बरवाड़ा| कस्बेमंे संचालित निजी विद्यालयों की ट्यूशनखोरी से विद्यार्थियों को मुक्ति दिलवाने के लिए जन कल्याण एवं उत्पीड़न निरोधक समिति चौथ का बरवाड़ा ने निजी विद्यालयों की ट्यूशन खोरी बंद करने की मांग की है। समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुभाष शर्मा को पत्र भेजकर निजी विद्यालयों की ट्यूशनखोरी पर रोक लगाने की मांग की है। जन कल्याण एवं उत्पीडऩ निरोधक समिति के सदस्यों ने बताया की निजी विद्यालयों द्वारा कक्षा दसवीं एवं बाहरवीं के विघार्थियों को कम सत्रांक का भय दिखाकर ट्यूशन पढ़ने पर मजबूर किया जाता है।
एसडीएमके खिलाफ कार्रवाई की जाए
सवाई माधोपुर | राजस्थानग्राम सेवक संघ शाखा सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों ने विधायक को ज्ञापन भेजकर एसडीएम चौथ का बरवाड़ा द्वारा बलरिया सचिव के साथ किए गए अभद्र व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अध्यक्ष ने पत्र में बताया कि संघ द्वारा पंचायत समिति परिसर में कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन भी किया जा रहा है।